Vayam Bharat

छत्तीसगढ़: तेज बारिश के साथ गिरे ओले, 11 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट, दिन का पारा 9 डिग्री तक लुढ़का

छत्तीसगढ़ के मौसम में उलटफेर का दौर जारी है. 9 से 11 अप्रैल तक यलो अलर्ट जारी किया गया है. अगले 3 दिनों तक रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर, और सरगुजा संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी. सोमवार शाम को एक बार फिर जोरदार बारिश हुई, इसके बाद मंगलवार को भी बारिश जारी रही.

Advertisement

मौसम बदलने से एक ही दिन में पारा करीब 5 से 10 डिग्री तक गिर गया. शनिवार को बिलासपुर में दिन का तापमान 40.4 था जो रविवार को गिरकर 30.4 डिग्री पहुंच गया. यह सामान्य से 9 डिग्री कम रहा. अंबिकापुर में दिन का पारा सामान्य से 10 डिग्री और पेंड्रारोड में दिन का पारा सामान्य से 11 डिग्री तक गिरा है. राजनांदगांव और बस्तर में ही दिन का तापमान ज्यादा नहीं बदला.

हल्की बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत जरूर मिली है लेकिन बेमौसम बरसात ने किसानों की फसलों के नुकसान होने की चिंता बढ़ा दी है. मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और समुद्र से आ रही नमी के कारण ऐसा बदलाव देखने को मिल रहा है. बारिश से प्रदेश के सभी हिस्सों में दिन का तापमान लुढ़का है

बारिश से सभी जगहों पर दिन का तापमान 35 डिग्री या उससे नीचे पहुंच गया है  रायपुर में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री रहा. यह सामान्य से 4 डिग्री कम है  मौसम बदलने से पहले यहां पारा 41 डिग्री से ऊपर चल रहा था

रविवार को दुर्ग भिलाई में सुबह से बादल छाए रहे, जिससे दिन का तापमान कम रहा. शाम को भी ठंडी हवाएं चलती रही. रात में हल्की बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से रात मिली.

*शहर का तापमान*

शहर               अधिकतम तापमान         सामान्य से अंतर

रायपुर                  34.2 डिग्री                  -4 डिग्री

रायपुर (माना)        33.6 डिग्री                  -5 डिग्री

बिलासपुर             30.4 डिग्री                  -9 डिग्री

अंबिकापुर             26.0 डिग्री                -10 डिग्री

पेंड्रा                     25.2 डिग्री                -11 डिग्री

राजनांदगांव           39.0 डिग्री

दुर्ग                      37.0 डिग्री                 -2 डिग्री

जगदलपुर             39.0 डिग्री                 +2 डिग्री

Advertisements