जशपुर: डिप्टी कलेक्टर एवं उप संचालक ने जनक वृद्धाश्रम का किया आकस्मिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा एवं उप संचालक तिलकेश भावे के द्वारा जिले में संचालित जनक वृद्धाश्रम का आकस्मिक निरीक्षण किया और वृद्धाश्रम संचालक से आश्रम में लाभान्वित व निवासरत हितग्राहियों की संख्या और उन्हे दिए जाने वाले सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली.

Advertisement1

इस दौरान डिप्टी कलेक्टर और उप संचालक ने आश्रम में वृद्धजनों को मिलने वाले भोजन एवं साफ-सफाई, कार्यालय दस्तावेज आदि का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने आश्रम में आग की अलाव सेकते हुए सभी बुजूर्गों से कुशलता, खान-पान, रहन-सहन एवं ठण्ड में गरम कपड़े, कंबल, स्वेटर तथा आश्रम में वृद्धजन के मंनोरजन के रूचि के बारे जानकारी लेते हुए आंगन में बुजुर्गों के साथ काफी समय तक आत्मिक भावनाओं के साथ चर्चा की. साथ ही, आने वाले समय में दुबारा मिलने का आश्वासन दिया. डिप्टी कलेक्टर ने आश्रम को अच्छे संचालन साफ-सुथरा एवं वृद्धजन का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान संचालक कमल यादव, प्रबंधक वंदना तिग्गा, जमनी यादव, गांगी बाई, मान्ती, शुभन, रामचन्द उपस्थित थे.

ये खबर भी पढ़ें

पत्थलगांव में महतारी वंदन सम्मेलन का हुआ आयोजन, मुख्यतिथि के रूप में शामिल हुई विधायक गोमती साय

Advertisements
Advertisement