जशपुर: कुनकुरी में आयोजित हुआ सुशासन संकल्प चक्र कार्यक्रम, महिलाओं को दी गई बिहान योजना की जानकारी

सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर 2024 कार्यक्रम के तहत कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार कुनकुरी विकासखण्ड के प्रतिज्ञा संकुल संगठन केराडीह में सुशासन संकल्प चक्र कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में समूह से जुड़ी महिलाओं को बिहान योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी दी गई. साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले दीदियों और लखपति दीदियों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर जनपद पंचायत सीईओ कुनकुरी, केराडीह सरपंच चन्द्रकिरण नाग, डीडीसी प्रदीप गुप्ता सहित समूह की महिलाएं सहित उपस्थित थे.

 

 

ये खबर भी पढ़ें

छत्तीसगढ़: राज्य वीरता पुरस्कार प्रदान किए जाने हेतु आवदेन 31 दिसम्बर तक आमंत्रित

Advertisements
Advertisement