प्रदेश में गुरुवार को खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरूआत हो गई. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बालोद जिले के भांठागांव (बी) धान खरीदी केन्द्र से प्रदेशव्यापी धान खरीदी महापर्व का शुभारंभ किया. धान खरीदी 31 जनवरी 2025 तक चलेगी. प्रदेश में गुरुवार को धान खरीदी के पहले दिन 14562 किसानों ने लगभग 55 हजार टन धान का विक्रय किया है.
World War 3 will be for language, not land! pic.twitter.com/0LYWoI3K0r
— India 2047 (@India2047in) July 4, 2025
धान खरीदी की शुरुआत करने के साथ सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है. अब धान खरीदी केंद्रों में तत्काल 10 हजार रुपए मिलेगा. किसानों की तत्कालीन अव्याश्यकताओं को देखते हुए साय सरकार ने अहम फैसला लिया है. गुरुवार को धान खरीदी के लिए कुल 24 हजार 748 टोकन जारी किए गए थे. खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है. इसमें 1.42 लाख नए किसान शामिल हैं.
रायपुर जिले में 6513 टन से अधिक धान की खरीदी
इस वर्ष रायपुर जिले में कुल पंजीकृत किसानों की संख्या 139275 है. कुल पंजीकृत रकबा 142043.88 (रकबा हेक्टेयर में) किया गया है. इनमें धान बेचने वाले किसानों की संख्या 1975 है. बेचे गए धान का रकबा 1255.31 है और धान बेचने वाले किसानों का प्रतिशत 1.42 एवं पंजीकृत रकबे के विरुद्ध खरीदी किये गए रकबे का प्रतिशत 0.88 कुल धान खरीदी की मात्रा – 6513.80 (मात्रा मे टन में) का सुचारू रूप से धान उपार्जन किया गया.
ये खबर भी पढ़ें