Vayam Bharat

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की नक्सलियों को दो-टूक, कहा- हम गोली का जवाब गोली से देंगे

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सलियों को दो-टूक जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि शांति का रास्ता खुला है। वह मुख्य धारा से अगर जुड़ना चाहते हैं तो आत्मसमर्पण कर दें। लेकिन यदि वे हिंसा का रास्ता चुनेंगे, तो हम गोली का जवाब गोली से देंगे। सीएम ने यह बात अर्जुंदा में आयोजित साहू समाज के सम्मलेन में कही है।

Advertisement

 

वहीं कांग्रेस के उसे बयान पर पलटवार किया। जिसमें कांग्रेस ने कहा था कि यह सब चुनाव तक रहेगा, चुनाव के बाद सब कुछ बंद हो जाएगा। इसका जवाब देते हुए विष्णुदेव साय ने कहा कि यह सारी बातें निराधार हैं। सब कुछ चालू रहेगा कुछ भी बंद नहीं होगा। आरक्षण देश के संविधान में है। वह जारी रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के नेता प्रधानमंत्री को गाली देते हैं। जिसका परिणाम चुनाव नतीजे में दिखेगा।

 

Advertisements