Vayam Bharat

एक पेड़ मां के नाम… अभियान में सीएम डॉ मोहन का संकल्प, लगाएंगे 5 करोड़ पौधे

भोपाल। मध्य प्रदेश में 6 जुलाई से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ हो रहा है। इस दिन पूरे प्रदेश में 5 करोड़ पौधे लगेंगे। इंदौर में 51 और भोपाल में 350 जगहों पर 12 लाख पौधे लगाए जायेंगे।
भोपाल में मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद सीएम मोहन यादव ने कहा कि 6 जुलाई को पौधारोपण का बड़ा कार्यक्रम है। पांच करोड़ पौधे लगाएंगे। एक पेड़ मां के नाम अभियान से सभी जुड़ेंगे।

Advertisement

एमपी 6 जुलाई को एक पेड़ मां के नाम अभियान
प्रदेश सरकार के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 6 जुलाई को पूरे प्रदेश में 5 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। भोपालवासी ‘मां के सम्मान’ में एक साथ 12 लाख पौधे रोपित करेंगे। पौधारोपण को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं। ये अभियान पूरे प्रदेश में चलेगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में एक पेड़ मां के नाम अभियान जन सहयोग से सफल होगा। पांच करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। इंदौर जिले में जहां 51 लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है, वहीं राजधानी भोपाल सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर एक दिन में ही 12 लाख पौधे रोपे जाएंगे। भोपाल जिले में 12 लाख पौधे ‘मां के सम्मान’ में लगाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के बागमुगलिया मिसरोद मंडल के बूथ क्रमांक 302 स्थित विवेकानंद सामुदायिक भवन परिसर में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व स्थानीयजनों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम को सुना। मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर मंत्री कृष्णा गौर भी मौजूद थीं।

Advertisements