CM ने सेन समाज को दी 20 लाख की मदद:विष्णुदेव बोले- छत्तीसगढ़ की तरक्की और विकास में सेन समाज महत्वपूर्ण योगदान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को राजधानी रायपुर में आयोजित सेन समाज के महिला जिला अध्यक्षों और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने बालोद नगर में सेन समाज के सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रुपए की सहायता राशि की घोषणा की

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, सेन समाज एक प्रगतिशील समाज है। जिसका गौरवशाली इतिहास रहा है। छत्तीसगढ़ के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में इस समाज का योगदान अतुलनीय है। यह समाज छत्तीसगढ़ की तरक्की और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, किसी भी समाज में परिवर्तन के लिए शिक्षा बहुत आवश्यक है। आज समाज में महिलाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। महिला के शिक्षित होने से पूरा परिवार को इसका लाभ मिलता है। सशक्त महिला से ही सशक्त समाज और सशक्त समाज से सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।

महिला सशक्तिकरण पर जोर

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, हमारी सरकार ने राज्य के अन्नदाताओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने कई योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। महिलाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जो प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद कर रही है।

सरकारी योजनाओं का जिक्र

उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार आने के बाद हमने मोदी की गारंटी में शामिल महतारी वंदन योजना को लागू किया। आज प्रदेश की 70 लाख महिलाएं इससे लाभान्वित हो रही हैं। महतारी वंदन योजना के तहत हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों को आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान की है, ताकि वे अपने परिवार और समाज में सशक्त भूमिका निभा सकें।

प्रतिभाओं का सम्मान

इस कार्यक्रम में सेन समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, कलाकारों और महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं को साल और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्प कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष मोना सेन और छत्तीसगढ़ सर्व सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष पुनीत सेन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

 

 

Advertisements
Advertisement