मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव गुजरात दौरे पर हैं. मंगलवार को उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मुलाकात की. मुख्यमंत्री निवास अहमदाबाद में सीएम भूपेंद्र पटेल ने उनका स्वागत किया. बुधवार को अहमदाबाद में मुख्यमंत्री मोहन यादव गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गुजरात के मंत्रियों व अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में हिस्सा लेंगे. बैठक में दोनों राज्यों में जन कल्याण से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा होगी.
World War 3 will be for language, not land! pic.twitter.com/0LYWoI3K0r
— India 2047 (@India2047in) July 4, 2025
आज अहमदाबाद प्रवास के दौरान गुजरात के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल जी से मुख्यमंत्री निवास पर शिष्टाचार भेंट की।
आपके द्वारा किए गए स्नेहपूर्ण स्वागत व आतिथ्य हेतु हार्दिक आभार!@Bhupendrapbjp pic.twitter.com/qJNQ1bC4Wy
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) November 19, 2024
भारत मंडपम पहुंचे सीएम मोहन यादव
इससे पहले सीएम मोहन यादव दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचे. यहां उन्होंने विकसित भारत-2047 की थीम पर आयोजित 43वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2024 के अंतर्गत ‘मध्यप्रदेश मंडप’ में प्रदर्शित मध्य प्रदेश के हस्तशिल्प, हस्तकला और ODOP उत्पादों की प्रदर्शनी का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया.
आज नई दिल्ली के भारत मण्डपम् में विकसित भारत 2047 की थीम पर आयोजित "43वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2024" के अंतर्गत 'मध्यप्रदेश मण्डप' में प्रदर्शित मध्यप्रदेश के हस्तशिल्प, हस्तकला और ODOP उत्पादों की प्रदर्शनी का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया एवं प्रदेश की सूक्ष्म,… pic.twitter.com/vNqwFLwcZ7
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) November 19, 2024
सीएम के साथ मौजूद रहे ये नेता
उन्होंने प्रदेश की सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम इकाइयों द्वारा स्व-सहायता समूहों, स्टार्ट-अप कारीगरों एवं शिल्पियों के उत्पादों का अवलोकन भी किया. इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री बहन सावित्री ठाकुर, कैबिनेट मंत्री चैतन्य कुमार कश्यपं, राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी व अन्य लोग मौजूद रहे.