Vayam Bharat

नक्सली मुठभेड़ में बलिदान जवान को CM साय ने दी श्रद्धांजलि, बोले- लक्ष्‍य पूरा होने तक नहीं बैठेंगे

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नारायणपुर के अबूझमाड़ के जंगलों में हुए नक्सली मुठभेड़ में बलिदान जवान को श्रद्धांजलि दी। सीएम साय ने चौथी बटालियन माना पहुंचकर बलिदान जवान नितेश एक्का के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी बलिदान जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। जवान नितेश एक्का नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों से मुठभेड़ के दौरान बलिदान हुए थे।

Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मुलाकात करने रामकृष्ण अस्पताल पहुंचे। मुख्‍यमंत्री घायल जवानों से की बात, डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में हुए नक्सली मुठभेड़ में दो जवान घायल हुए थे।

मुख्‍यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, नारायणपुर मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए हैं। साथ ही एक जवान के बलिदान होने और 2 के घायल होने की दुःखद खबर है। नक्सली कार्रवाई से विचलित हैं। उनके खात्मे के लिए सरकार पूरी तरह तत्पर है। लक्ष्य पूरा होने तक चुप नहीं बैठेंगे।’

Advertisements