रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी श्रीरामलला के दर्शन करने शनिवार को अयोध्याधाम पहुंच गए. मुख्यमंत्री साय इस मौके पर माता शबरी की पवित्र धरती शिवरीनारायण से बेर फल की टोकरी भी उपहार स्वरूप रामलला को भेंट करेंगे. विष्णु देव साय विष्णुभोग चावल, कोसा वस्त्र, करी लड्डू, अनरसा और सीताफल सहित अन्य सामग्री भी भेंट करेंगे.
विधानसभा-लोकसभा में भाजपा की बड़ी जीत के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित मंत्रिमंडल के सदस्य 13 जुलाई को चार्टर्ड प्लेन से अयोध्या रवाना होंगे. 22 सीटर यह चार्टर्ड प्लेन सुबह माना एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी. उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से साय मंत्रिमंडल का स्वागत किया जाएगा.
World War 3 will be for language, not land! pic.twitter.com/0LYWoI3K0r
— India 2047 (@India2047in) July 4, 2025
मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के साथ प्रभु श्रीराम के दर्शन करेंगे और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना करेंगे. रामलला के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री व मंत्रिमंडल के सदस्य शाम को वापस लौट आएंगे। मुख्यमंत्री साय ने शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान अयोध्या में एकदिवसीय कार्यक्रम की पुष्टि की.