नक्सलगढ़ मुलेर पहुंचे CM विष्णुदेव साय:ग्रामीणों से मिले, यहां से गलगम जाएंगे, नक्सल ऑपरेशन को लेकर बनाएंगे नई रणनीति

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के दौरे पर हैं। वो दोनों जिले के 2 नक्सलगढ़ गांव में जाएंगे। फिलहाल वे दंतेवाड़ा जिले के नक्सल प्रभावित इलाके मुलेर पहुंचे हैं। यहां चौपाल लगाकर ग्रामीणों से मुलाकात की है। उनकी समस्याएं जान निराकरण करने कहा है।

मुलेर के बाद CM विष्णुदेव साय बीजापुर जिले के गलगम गांव जाएंगे। यहां जवानों से मिलेंगे। कर्रेगुट्टा ऑपरेशन को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। साथ ही जवानों अफसरों का हौसला बढ़ाएंगे। इस इलाके के ग्रामीणों से भी मुलाकात करेंगे।

 

Advertisements
Advertisement