कलेक्टर एलेक्स-पॉल का किडनैपर नक्सली ने किया सरेंडर:46 जवानों की शहादत में शामिल रहा लोकेश

सुकमा जिले में 1 करोड़ 18 लाख रुपए के 23 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें से 8 नक्सली माओवादियों की सबसे खतरनाक PLGA बटालियन नंबर 1 के सदस्य हैं। एक नक्सली लोकेश उर्फ पोड़ियाम भीमा भी है जिसने साल 2012 में सुकमा कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन को किडनैप किया था।

Advertisement1

वहीं इनमें 9 महिला नक्सली भी शामिल है। साथ ही 3 दंपती भी हैं जिन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़कर, मुख्य धारा में लौट आए हैं। ये सभी नक्सली अलग-अलग मुठभेड़ों में सैकड़ों जवानों की हत्या में शामिल थे। दरअसल, बस्तर में पहली बार एक साथ 1.18 करोड़ के इनामी नक्सलियों का सरेंडर हुआ है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 1 DVCM, 6 PPCM, 4 ACM और 12 पार्टी सदस्य हैं। 11 नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपए इनाम घोषित है। जबकि, 4 नक्सली 5-5 लाख, 1 पर 3 लाख और 7 नक्सली 1-1 लाख रुपए के इनामी हैं

8 लाख का इनामी हार्डकोर नक्सली DVCM लोकेश उर्फ पोड़ियाम भीमा ने सरेंडर किया है। ये दक्षिण सब जोनल ब्यूरो टीम का कमांडर भी है। 2012 में कलेक्टर का अपहरण समेत साल 2017 में बुर्कापाल और 2021 में टेकलगुड़ा मुठभेड़ में शामिल था। इन दोनों घटनाओं में 46 जवान शहीद हुए थे। अलग-अलग घटनाओं में शामिल रहकर अन्य जवानों की भी हत्या कीहै।

Advertisements
Advertisement