उत्तर प्रदेश : इटावा में पुलिस के द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एक महिला की मदद की गई है। यहां पुलिस ने महिला की बाजार में गिरे मंगलसूत्र को बरामद करते हुए महिला को वापस लौटाने का काम किया.
रास्ते में महिला का गिर गया था मंगलसूत्र
World War 3 will be for language, not land! pic.twitter.com/0LYWoI3K0r
— India 2047 (@India2047in) July 4, 2025
इटावा जिले में चकर नगर इलाके में एक महिला के द्वारा खरीदारी के दौरान उसका कहीं मंगलसूत्र गिर गया था. जिसकी जानकारी महिला ने थाने में दी थी। वहीं पूरे मामले में पता चला कि ग्राम अड्डा अजुद्दी थाना इकदिल की रहने वाली महिला जो कि अपने ससुराल चकरनगर जा रही थी. तभी रास्ते में महिला बाजार से कुछ सामान खरीदने लगी. इसी दौरान उनकी बाग में मौजूद एक मंगलसूत्र कहीं गिर गया. जिसकी जानकारी चकरनगर पुलिस को दी गई. यहां पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला के मंगलसूत्र को ढूंढ निकाला.
पुलिस की मदद से मिला गुम हुआ मंगलसूत्र
चकरनगर इलाके में महिला के गुम हुए मंगलसूत्र को पुलिस ढूंढने निकल पड़ी. जगह-जगह पर लगे सीसीटीवी कैमरा को चेक किया गया।जहां एक वीडियो में दिखा कि बच्चे ने महिला के मंगलसूत्र को उठा लिया था. जहां मंगलसूत्र को बच्चे से बरामद किया गया तो वही महिला को बुलाकर उसकी मंगलसूत्र वापस लौटाया गया। महिला के मंगलसूत्र की कीमत 1,20,000 रुपए बताई गई है. वही मंगलसूत्र मिलने के बाद महिला के चेहरे पर खुशी देखी और उसने पुलिस का तहे दिल से धन्यवाद किया.