Vayam Bharat

कांग्रेस ने भूपेश बघेल को रायबरेली और गहलोत को दी अमेठी की जिम्मेदारी, पर्यवेक्षक बनाए गए

कांग्रेस पार्टी अमेठी और रायबरेली की सीट हर हाल में अपने पास बनाए रखना चाहती है। इसके लिए दोनों ही सीटों पर प्रियंका गांधी अपनी 40 सदस्यीय टीम के साथ काम पर लगी हुई हैं। इसके तहत वह घर-घर में दस्तक देंगी और नुक्कड़ सभाएं करेंगी।

Advertisement

वहीं, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अमेठी लोकसभा सीट पर व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रायबरेली सीट की जिम्मेदारी देते हुए पर्यवेक्षक तैनात किया है।

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी खुद दोनों सीटों पर चुनाव प्रचार की कमान संभाल रहीं हैं। इस बीच कांग्रेस ने यह बड़ा फैसला लिया गया है। कांग्रेस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तत्काल प्रभाव से यह आदेश जारी किया है।

बता दें कि रायबरेली से पार्टी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को उम्मीदवार बनाया है। गांधी परिवार की विरासत को संभालने के लिए राहुल गांधी पहले से ही यहां से नामांकन चक चुके हैं। वहीं, अमेठी सीट से कांग्रेस पार्टी ने के एल शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है। याद रहे कि यूपी की इन दोनों सीटों पर पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा।

Advertisements