उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस ने उठाए आठ सवाल…

गोंडा: उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों पर भाजपा सरकार से आठ सवाल पूछे गए, इसी क्रम में, गोंडा जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया.

Advertisement

प्रेस वार्ता के दौरान सिद्दीकी ने योगी सरकार से आठ प्रमुख सवालों पर जवाब मांगा, उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को यह बताना होगा कि प्रदेश में युवाओं का भविष्य अंधकारमय क्यों है? किसान और मजदूरों की स्थिति दयनीय क्यों हो गई है? भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश का दावा करने वाली सरकार में भ्रष्टाचार कैसे चरम पर पहुंच गया? सामाजिक सद्भाव क्यों बिगाड़ा जा रहा है? जीरो टॉलरेंस नीति के बावजूद प्रदेश अपराध का गढ़ क्यों बन गया है? सरकार संविधान और आरक्षण विरोधी क्यों है? प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं इतनी बदहाल क्यों हैं? और अर्थव्यवस्था इतनी कमजोर क्यों हो गई है?”

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने की। उन्होंने सभी नेताओं और मीडिया कर्मियों का स्वागत करते हुए कांग्रेस पार्टी की ओर से भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए.

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र, शिव कुमार दुबे, पूर्व प्राचार्य बृजेश द्विवेदी, पूर्व प्रत्याशी अरशद खान लोदी, रमा कश्यप, सुभाष पांडे, सगीर खान, प्रद्युम्न शुक्ला, रफी रैनी, अरविंद शुक्ला, अविनाश मिश्रा, विनय त्रिपाठी, चांद खान, अब्दुल सईद, महबूब अहमद एडवोकेट, जमील अहमद, इरशाद खान, वसीम सिद्दीकी, अजय रस्तोगी सहित कई कांग्रेस नेता उपस्थित रहे.

कार्यक्रम में भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करते हुए कांग्रेस नेताओं ने आगामी चुनावों में जनता से इस सरकार को जवाब देने की अपील की.

Advertisements