नागौद में गरजी कांग्रेस: सोना-जमानत कांड पर प्रदर्शन, घायल हुए कई नेता

नागौद-मध्यप्रदेश : शासन के मुख्य मंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा मध्य प्रदेश पुलिस पर दबाव बनाकर 52 किलो सोना और करोड़ों रूपये नगद जप्ती के बाद भी परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा का न्यायालय में 60 दिन तक चालान पेस न करवा कर जमानत ग्राउंड तैयार करवाने के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन एवं कांग्रेस नेत्री डॉ.रश्मि सिंह के मार्गदर्शन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी नागौद नें कचेहरी परिसर मे एक घंटे तक धरना देने के पश्चात रैली निकाल कर नारे लगाते हुए बस स्टैण्ड चौक पहुंच कर डॉ. मोहन यादव का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया.

Advertisement

ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष एड. रमाकान्त मिश्र के नेतृत्व में आयोजित धरना,

विरोध प्रदर्शन के पश्चात पुतला दहन के दौरान पुलिस एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच हुई खींचतान में ब्लाक अध्यक्ष रमाकांत मिश्र जिला महामंत्री मुख्तार सिद्दीकी बच्चा भाई सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चोटें आई, इस दौरान कांग्रेस जनों नें ‘भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना बन्द करो’मोहन यादव मुर्दाबाद एवं कांग्रेस जिन्दा बाद के नारे लगाए.

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री के संरक्षण तले प्रदेश में पनप रहे आर्थिक अपराधों पर अंकुश लगाने ,मामले में निष्पक्ष कार्यवाही कर सफेदपोश अपराधियों को उजागर करने एवं मुख्य आरोपी सौरभ शर्मा को पुनः गिरफ्तार करने तक विरोध प्रदर्शन किये जाने का एलान किया है.

उक्त कार्यक्रम में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष एड. रमाकान्त मिश्र जिला भूमि विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र,जिला महामंत्री एड.मुख़्तायार अहमद अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष फ़िरोज आलम,जिला पंचायत सदस्य वरुण गूजर,सेवा दल के ब्लाक अध्यक्ष आशीष कपाड़िया,पिछड़ा वर्ग के ब्लाक अध्यक्ष अभिलाषा कुशवाहा,ओबीसी के प्रदेश क्वाडीनेटर विनोद कुशवाहा,मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र रजक, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहें.

Advertisements