Vayam Bharat

मोदी कैबिनेट में छत्‍तीसगढ़ से सिर्फ एक सांसद लेने पर कांग्रेस ने कसा तंज, बताया छत्‍तीसगढ़ की उपेक्षा, भाजपा ने किया पलटवार

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ से बिलासपुर सांसद तोखन साहू को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने के मामले में कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि मोदी केबिनेट में छ्तीसगढ़ की उपेक्षा की गई है। प्रदेश में भाजपा ने 10 सीटें जीती, लेकिन एक ही सांसद को मंत्रिमंडल में जगह दी गई।

Advertisement

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नए नवेलों को बड़े-बड़े पोस्ट में रखा गया है। दिग्गज नेताओं को बाहर रखा गया है। भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल को मोदी कैबिनेट में जगह नहीं मिलने पर संचार प्रमुख शुक्ला ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल के पर कतरने के लिए उन्हें सांसद बनाया गया है।

स्काई वाक के मुद्दे को लेकर कहा कि शुक्ला ने कहा कि स्काई वाक भाजपा के भ्रष्टाचार का नमूना है। उपयोगी नहीं था इसलिए कांग्रेस सरकार ने इस पर सुझाव आमंत्रित किया था। भाजपा को यह बताना चाहिए कि स्काई वाक की उपयोगिता क्या है? अब इस पर फिर से करोड़ों रुपए खर्च करके बनाया जाएगा।

भाजपा ने कहा- ताम्रध्वज साहू को मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाया

कांग्रेस के बयान पर भाजपा विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि राज्य में भाजपा ने 11 में से 10 सीटें जीती है। मोदी कैबिनेट में छत्तीसगढ़ को प्रतिनिधित्व मिला यह भी उपलब्धि है। दरअसल कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

कांग्रेसी पदाधिकारियों को बताना चाहिए कि ताम्रध्वज साहू को मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाया गया, जबकि मुख्यमंत्री के लिए उनका नाम चल चुका था। कांग्रेस ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। साहू ने कहा कि भाजपा को 10 में से सिर्फ एक सीट पर हार का सामना करना पड़ा। इस सीट पर भी समीक्षा की जाएगी।

Advertisements