रायपुर में गणपति विसर्जन में गाने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद लड़कों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट कर दी। इस विवाद में युवक के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई है। इस मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद FIR दर्ज कर ली है।
Advertisement1
जानकारी के मुताबिक, यह मामला माना थाना इलाके का है। मनोज पटेल ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें बताया कि वह टेंट का काम करता है। गणेश विसर्जन के दौरान गाने बनाने को लेकर विवाद हो गया।
इसी विवाद के बाद तीन-चार लड़के जिसमें चेतन पासी अज्जू और अन्य लोग उसके साथ गाली गलौज करने लगे। फिर आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की, जिसमें सिर और उसके हाथ में चोंटें आई हैं। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गईहै।
Advertisements