बिहार में अपराधी बेखौफ! मुखिया संघ के अध्यक्ष को मारी गोली…

बिहार में इन दिनों अपराधियो के हौंसले बुलंद नजर आ रहे हैं तभी तो अपराधी बेखौफ होकर अपराधिक घटना को अंजाम दें रहें हैं…

BIHAR: ताजा मामला समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र से आ रही है जहां डिहिया पुल के निकट अपराधियों ने मोरवा के मुखिया संघ के अध्यक्ष नारायण शर्मा की गोली मार कर हत्या कर दी.

आपको बता देंकी गोली मुखिया के सीने में लगी जिससे उनकी स्थिति काफी गंभीर हालत हो गयी थी। जिससे उनको समस्तीपुर शहर के आदर्श नगर स्थित कृष्णा हाॅस्पीटल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मुखिया के हत्या की जानकारी मिलते ही रात में उनके घर पर लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना के बाद पुलिस भी जांच के साथ बदमाश की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार, वनवीरा पंचायत के ही युवक रंजीत सहनी ने चार दिन पूर्व पारिवारिक विवाद में अपने शरीर मे आग लगा ली थी. इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गयी थी.उसका डिहिया पुल के पास नून नदी किनारे दाह संस्कार हो रहा था. जिसमे मुखिया व मोरवा प्रखंड के मुखिया संघ अध्यक्ष नारायण शर्मा भी शामिल थे.

Advertisements
Advertisement