Left Banner
Right Banner

Maha Kumbh जाने वाले श्रद्धालुओं का रेला, Rewa में गाड़ियों का 8 KM लंबा लगा जाम

रीवा : महाकुंभ जाने के लिए श्रद्धालुओं का रेला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रयागराज को जोड़ने वाले रीवा जिले के चाकघाट व रायपुर टोल नाके पर गुरुवार रात में वाहनों की संख्या अचानक बढ़ने से कई बार जाम की स्थिति बनी।

किमी लंबा जाम

रीवा जिला मुख्यालय से 18 किमी दूर रायपुर नाके पर रात में करीब 8 किमी लंबा जाम लग गया और टोल पर फास्टैग ने काम करना बंद कर दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने तत्काल वैकल्पिक इंतजाम कराए। इसके बाद ही यातायात संभाला। शुक्रवार को जहां नेशनल हाईवे में वाहनों की संख्या कुल 7000 दर्ज की गई है। बड़े वाहनों की संख्या 245 दर्ज की गई है।

जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना में भीड़

शुक्रवार सुबह से शाम सात बजे तक वाहन नाकों के बीच कई बार रुके तो कई बार धीमी रफ्तार से गुजरे। इधर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना रेलवे स्टेशनों में बदइंतजामी के कारण भी राजमार्ग पर वाहनों की भीड़ बढ़ रही है।

बाईपास निर्माण कार्य भी दे रहा चुनौती

विगत एक सप्ताह शहर के अंदर भी जान की स्थिति निर्मित हो रही है। जिसके पीछे की वजह केवल रीवा बाईपास के निर्माण कार्य को बताया जा रहा है। बालाजी जिला प्रशासन निर्माण कार्य बंद कर दिया है लेकिन फिर भी खुदाई के कारण वहां हैवी वाहन आए दिन फस जाते हैं।इसके कारण नेशनल हाईवे 30 का ट्रैफिक शहर से होकर गुजरता है और शहर में जान के हालात निर्मित हो जाते हैं।

कुंभ स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं को परेशानी

रीवा के तिलक नगर के रहने वाले सुधाकर तिवारी बताते हैं कि कुंभ नगरी में व्यवस्था अराजक है। गुरुवार रात मध्य प्रदेश की ओर से आने वाले वाहनों को अरेल घाट की तरफ डायवर्ट किया गया, पार्किंग से दूसरे दिन सुबह गाड़ी निकालने में कम अपनी गाड़ी तक पैदल पहुंचने में ज्यादा परेशानी का लोगों ने सामना किया।

नैनी रेलवे स्टेशन के ऊपर ब्रिज पर पैदल चलने वाले, बाइक सवार और ऑटो चालक रेंगते रहे। भीड़ का दबाव बढ़ता जा रहा था जिसे संभालने पुलिस कहीं नहीं थी। नीचे उतरते समय पुल की सीमा के 100 मीटर पहले तीन पुलिस कर्मी दिखे लेकिन प्रभाव हीन।

Advertisements
Advertisement