दमोह : जनपद पंचायत दमोह की साहनी पिपरिया सचिव और उनकी वृद्ध मां पर जानलेवा हमला होने का घटनाक्रम सामने आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि साहनी पिपरिया सचिव धरमू यादव उम्र 54 वर्ष और उनकी माता सुमतरानी पति कीरत उम्र करीब 72 वर्ष निवासी बांदकपुर पर जमीनी विवाद को लेकर हमला हो गया, जिससे बेटा और मां बुरी तरह घायल होने पर उपचार लिए हिंडोरिया अस्पताल से बेहतर उपचार के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जिनका उपचार जारी है.
गंभीर रूप से घायल धरमू यादव सचिव ने बताया कि हम नाश्ता करके फ्री हुए थे तभी मुकेश, गुड्डू और जनकरानी कुल्हाड़ी, लाठी, गार्डर लेकर आई और जानलेवा हमला कर दिया जिससे हम घायल हुए वहीं पुलिस ने घायलों के बताए अनुसार आरोपितों पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू करदी है
बता दे यह घटना दमोह जिले के साहनी पिपरिया की है.
जहा साहनी पिपरिया सचिव धरमू यादव उम्र 54 वर्ष और उनकी माता सुमतरानी पति कीरत उम्र करीब 72 वर्ष निवासी बांदकपुर पर जमीनी विवाद को लेकर हमला हो गया जिनकी हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जहा उपचार किया जा रहा है