इंदौर के पब में मंत्रों की धुन पर डांस:बजरंग दल बोला- डीजे फैजा पहले भी ऐसा कर चुका; बाउंसरों पर मारपीट करने का आरोप

इंदौर के एक पब में शुक्रवार रात जमकर हंगामा हुआ। हंगामा इतना बढ़ गया कि पुलिस को स्थिति संभालना पड़ी। हालांकि मामले में कोई शिकायत नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलती है तो आगामी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि पब के अंदर हिंदू मंत्रों को डीजे में गानों के रूप में बजाया जा रहा था। जिसके विरोध में हिंदू संगठन के लोग यहां पहुंचे थे।

Advertisement

बता दे ये घटना शनिवार देर रात को लसूडिया थाना क्षेत्र स्थित स्काई कॉर्पोरेट पार्क में बने MARQ पब की है। यहां पर डीजे MA Faiza का शो आयोजित किया गया था। हिंदू संगठन का कहना है कि इसका शो यहां पहले भी आयोजित किया गया था। तब भी इनके द्वारा भगवान के गानों को यहां चलाया था। इसके चलते पब संचालक को पहले ही चेतावनी दी गई थी। बावजूद ये शो आयोजित किया गया। शुक्रवार रात जब हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी मिली तो वे बड़ी संख्या में यहां पहुंच गए।

जमकर नारेबाजी, मारपीट भी हुई

जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता यहां पहुंचे। उन्होंने पब के बाहर जमकर नारेबाजी की और शो को बंद करने के लिए कहा। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि जब शो बंद करा रहे थे तब पब में मौजूद बाउंसरों ने हम पर बोतलों से हमला किया। इसमें कार्यकर्ता को भी लगी है। इधर, बताया जा रहा है कि यहां पब के बाहर भी विवाद हुआ, जिसमें मारपीट भी हुई। हांलाकि पदाधिकारियों का कहना है कि वह कोई और थे, जिनके बीच मारपीट हुई है।

पहले भी दी थी चेतावनी

बजरंग दल के विभाग सह सहयोजक अविनाश कौशल ने बताया डीजे MA Faiza ने इसने पहले भी शिव ताडंव और राम धुन पर शराब के नशे में सबको नचवाया है। इसके विरोध में हम शांतिपूर्वक शो बंद करवाने गए थे। जब शो बंद करा रहे थे तब वहां पब में मौजूद बाउंसरों ने हम पर बोतलों से हमला कर दिया। कार्यकर्ता को भी लगी है।

इस वाले शो में भी भगवान के गाने बज रहे थे। जितने भी विवादित एक्टर हो गए है उनके पबों में भगवान के गानों पर शो चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि तोड़फोड़ की जानकारी तो नहीं है। हम तो पब के बाहर खड़े थे। जिनके साथ मारपीट हुई है वह हमारे कार्यकर्ता नहीं थे वह कोई ओर थे। उनके बीच डंडे चले है। माहौल ये था जब हम वहां पहुंचे शांतिपूर्वक तरीके से उन्हें बंद करने का कहा था। हम पूर्व में भी उन्हें चेतावनी दे चुके थे। इस डीजे का शो यहां ना हो इसके लिए पहले ही बोल दिया गया था। पुलिस भी मौके पर आई थी।

शिकायत पर होगी कार्रवाई

मामले में लसूडिया टीआई तारेश सोनी ने बताया कि डीजे द्वारा बजाय जाने वाले गानों को लेकर हिंदू संगठन की आपत्ति ली थी। उनका कहना था कि हिंदू मंत्रों को डीजे के रूप में बजाया जा रहा था। पब के बाहर हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पब में तोड़फोड़ की बात भी सामने आई है। हालांकि इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर कोई शिकायत मिलती है तो आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements