स्कूल के प्रिंसिपल पर जानलेवा हमला:खरगाेन में पूर्व छात्र ने साथियों के साथ स्कूल में घुसकर पीटा

खरगोन में स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल पर पूर्व छात्र ने साथियों के साथ जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने पहले टेबल ग्लास से वार किए। बाद में टूटा कांच भी मारा। प्रिंसिपल के सिर पर गंभीर चोट आई है। उन्हें पांच टांके लगे हैं।

Advertisement

घटना टेमला के सीएम राइज स्कूल में शुक्रवार की है। प्रिंसिपल अशोक सिंह पवार ने बताया कि स्कूल में मरम्मत का काम चल रहा था। तभी पूर्व छात्र अपने साथियों के साथ आया और छात्राओं से छेड़छाड़ के पुराने मामले में समझौते का दबाव बनाने लगा था।

छेड़छाड़ केस में राजीनामे का बनाया दबाव पुलिस के अनुसार, मेनगांव थाने में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सितंबर में दर्ज हुआ था, जो अभी विचाराधीन है। इसी मामले में समझौते का दबाव बनाने आए साढ़े 17 वर्षीय छात्र ने यह हमला किया। पुलिस ने छात्र उसके साथी और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डॉ. कुंदन सिसोदिया ने बताया

प्राचार्य के सिर में पांच टांके लगे हैं। सीटी स्कैन कराया जा रहा है, जिससे चोट की गंभीरता का पता चल सकेगा। फिलहाल उन्हें निगरानी में रखा गया है।

एसपी ने कहा- तीन छात्रों ने की मारपीट एसपी धर्मराज मीणा ने बताया कि तीन युवकों ने टेमला स्कूल प्राचार्य से मारपीट की है। आपराधिक प्रकरण दर्ज हुआ है। प्राचार्य का मेडिकल कराया है। रिपोर्ट पर तीनों पर केस दर्ज कर लिया है। उन्हें कोर्ट पेश कर रहे है। पूर्व के विवाद को लेकर पहले आपस में बहस हुई। वे राजीनामा करने के लिए दबाव बना रहे थे। इस दौरान वाद विवाद में यह घटना हुई है।

Advertisements