राजधानी रायपुर की एक युवती ने मेक माय ट्रिप वेबसाइट से फ्लाइट की 11 टिकट कराई, लेकिन किसी कारणवश युवती को टिकट कैंसिल करनी पड़ी। टिकट कैंसिल के बाद मेक माय ट्रिप की ओर से जानकारी दी गई कि उसके पूरे पैसे वापस होंगे। लेकिन 8 दिन बाद युवती सिर्फ 3 हजार रुपए ही मिले। इस मामले में परिवादिनी उपभोक्ता फोरम पहुंची। अब फोरम ने परिवादिनी के बाकी बचे 55 हजार रुपए भी वापस देने का आदेश दिया है।
रायपुर निवासी परिवादिनी अलिफिया मुस्तफा ने बताया कि उसने 22 जून 2015 को मेक माय ट्रिप की वेबसाइट से जेट एयरवेज की 11 एयर टिकट रायपुर-मुंबई-अहमदाबाद के लिए बुक कराया। परिवादिनी को कुछ परेशानी आ गई तो उसने फिर उसी वेबसाइट से टिकट कैंसिल कर दिया।
World War 3 will be for language, not land! pic.twitter.com/0LYWoI3K0r
— India 2047 (@India2047in) July 4, 2025
मेक माय ट्रिप की ओर से उसे कहा गया था कि उसके टिकट के 58,973 रुपए जल्द ही वापस मिल जाएंगे। लेकिन 30 जून को उसके खाते में सिर्फ 3,907 रुपए ही आए। करीब 55 हजार रुपए काट लिए गए। परिवादिनी ने पैसे वापस करने के लिए मेक माय ट्रिप को लीगल नोटिस भी भेजा।
उनकी ओर से 5 माह बाद गोलमाल जवाब आया। इसके बाद परिवादिनी ने जिला उपभोक्ता फोरम में परिवाद दायर किया। सुनवाई के दौरान फोरम ने कहा कि मेक माय ट्रिप कंपनी ने परिवादिनी को यह जानकारी दी थी कि उक्त सभी राशि वापस होगी।
6 फीसदी के हिसाब से देना होगा ब्याज
फोरम ने कंपनी को आदेश दिया कि कंपनी अब परिवादिनी के बचे हुए 55 हजार रुपए 6 फीसदी ब्याज के साथ वापस करे। साथ ही उसे हुई मानसिक कष्ट के लिए भी उसे 1- हजार रुपए देने का आदेश दिया है।