दहेज में कार और 5 लाख की डिमांड: रायगढ़ में विवाहिता को मारा-पीटा, खाना भी नहीं दिया; ससुराल पक्ष पर FIR दर्ज

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। ससुराल पक्ष कार और 5 लाख रुपए की डिमांड कर रहा था। प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

Advertisement

 

जानकारी के मुताबिक ग्राम फूल बंधिया की रहने वाली संगीता दीपक (30) की शादी 19 मई 2024 को मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरदी में सुभाष भारद्वाज के साथ हुई थी।

 

शुरू में दोनों के बीच सब ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन बाद में पति सुभाष भारद्वाज, सास उमा बाई, ससुर दशरथ, जेठ बंदराम और जेठानी लीलाबाई विवाहिता कार और 5 लाख रुपए की डिमांड करने लगे। बार-बार मायके से दहेज लाने के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा।

 

पति ने मायके ले जाकर छोड़ दिया

विवाहिता ने परेशान होकर जब दहेज नहीं लाने की बात कही, तो उसका पति सुभाष 7 अक्टूबर 2024 को उसे मायके में छोड़कर वापस चले गया।

इसके बाद दोनों पक्षों के समझौता बनाने के लिए जैमुरा गांव में 31 दिसबंर को सामाजिक बैठक बुलाई गई। जहां ससुराल पक्ष को समझाइश देने के बाद सुभाष भारद्वाज पत्नी संगीता को लेकर वापस घर चले गया।

मारपीट करते, खाना भी नहीं देते थे

कुछ दिन बाद फिर से संगीता को दहेज में कार और 5 लाख कैश लाने को लेकर प्रताड़ित करने लगे, खाना-पानी नहीं देने के साथ ही मारपीट और गाली-गलौज भी किए जाने लगा। जिसके बाद परेशान होकर विवाहिता ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी।

ससुराल पक्ष के 5 आरोपी के खिलाफ FI

परिजन विवाहिता को लेने पहुंचे और मायके ले गए। पीड़िता ने थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। जहां पुलिस ने आरोपी पति, सास, ससुर, जेठ और जेठानी के खिलाफ धारा 3 (5)-BNS, 85-BNS के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

Advertisements