लोकसभा से पंचायत चुनाव में हार का सामना करने वाले मायूस हो जाता है। प्रतिद्वंद्वी पर कई आरोप मड़ते है, लेकिन इन सबसे हटकर नगर निगम धमतरी में 11 फरवरी को हुए मतदान की मतगणना 15 फरवरी को हुई, तो यहां सबको चौंकाने वाली तस्वीरे आई है।
Advertisement
धमतरी शहर के पीजी कालेज में शनिवार की सुबह मतगणना हुई। यहां नगर निगम के महापौर के एक पद व 40 पार्षदों के लिए हुए मतदान के मतों की गिनती के बाद दोपहर को रिजल्ट आया
Ads
World War 3 will be for language, not land! pic.twitter.com/0LYWoI3K0r
— India 2047 (@India2047in) July 4, 2025
इसमें शहर के वार्ड क्रमांक 27 पोस्ट आफिस से कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा पटेल हार गई, लेकिन उन्हें पहली बार लड़ी इस चुनाव में 421 वोट मिले हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी चंद्रभागा पटेल को अधिक वोट मिले और वे जीत गई।
- मतदाताओं के इस जनादेश को पराजित हुई कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा पटेल स्वीकार कर दोपहर में मतदाताओं के लिए बाजे गाजे के साथ रैली निकाली।
- मनीषा व उनके साथी युवती, वार्डवासियों ने जमकर डांस कर मतदाताओं का आभार माना। पहली बार इस तरह के आभार रैली देखकर सब आश्चर्य हो गए।
- पूरे दिन इसकी चर्चा शहर समेत आसपास होती रही। वे धुमाल की धुन पर जमकर थिरकते नजर आईं।
- डांस व खुशी वाले इस तरह के आभार रैली के संबंध में कांग्रेस की पराजित पार्षद प्रत्याशी मनीषा पटेल का कहना है कि जीत के बाद तो हर कोई जीत का जश्न मनाता है, लेकिन वे खुशियां मनाई।
Advertisements