विकास कुमार सोनभद्र। धनवंतरी

पतंजलि योग संस्थान का राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार जारी है, जिसके तहत आंध्रप्रदेश, चंडीगढ़, उत्तराखंड, दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश और नेपाल समेत दर्जन भर प्रदेशों और देशों के योग साधकों ने संस्थान की सदस्यता ग्रहण की है। यह जानकारी संस्थान के संस्थापक सदस्य और योग गुरु आचार्य अजय कुमार पाठक ने दी।
आचार्य पाठक ने बताया कि संस्थान की भारतीय मूल की वर्तमान में विदेशी निवासी, फिजी आयरलैंड की संस्थापक सदस्य एवं राष्ट्रीय महिला प्रभारी अनामिका अग्निहोत्री और उत्तर प्रदेश सह प्रभारी/राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रतिमा मौर्या, लाजवंती कुमारी, आकृति पोखरियाल एवं वर्णिका आर्य लगातार महिला संगठन में लोगों को जोड़कर संस्थान के उद्देश्यों के प्रति कार्य करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। यह विस्तार ऑनलाइन और दूरसंचार के माध्यम से योग गुरु आचार्य अजय कुमार पाठक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस विस्तार में उत्तराखंड से डॉ. डोली उर्फ धृति आर्य, दिल्ली से नीतू कुमारी और भावना कुमारी, बिहार से मोनिका कुमारी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। इसके अतिरिक्त, प्रभाकर गिरी को चंडीगढ़ प्रदेश का प्रदेश प्रभारी, सिद्धि कुमारी को सम्भल (उत्तर प्रदेश) का जिला प्रभारी, कृष्ण कांत पाण्डेय को उत्तराखंड का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, सोवन सरकार को पश्चिम बंगाल का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और साज़िद खान को आंध्र प्रदेश का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। सावित्रा कुमारी वोगटी को नेपाल की राष्ट्रीय महिला प्रभारी का प्रभार सौंपा गया है।
संस्थान के सभी पदाधिकारी योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति, एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति और जनकल्याण के माध्यम से आम जनमानस को समाज एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न जिलों, प्रदेशों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जनजागरण अभियान चला रहे हैं। धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान की इकाइयाँ नेपाल, तमिलनाडु, पंजाब, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, झारखंड, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल और बिहार जैसे विभिन्न देशों एवं प्रदेशों में लोक कल्याण के कार्यों में सक्रिय हैं।
योग गुरु आचार्य अजय कुमार पाठक ने यह भी बताया कि संस्थान स्वास्थ्य जागरूकता के साथ-साथ ऋषि परंपरा और अपनी मूल परंपरा को जीवित रखने के लिए सोनभद्र में गुरुकुल शिक्षा पद्धति की स्थापना करना चाहता है, जिससे भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता सदैव जीवित रहे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान का एक प्रतिनिधिमंडल मई माह में महामहिम राष्ट्रपति महोदया से मुलाकात करेगा। संस्थान में संदीप मद्देशिया को प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है।