Vayam Bharat

धीरेंद्र शास्त्री ने की भगवान महाकाल की पूजा, कहा- भारत हिंदू राष्ट्र हो, विरोधियों की ठठरी बंधे

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं धीरेंद्र शास्त्री मंगलवार को महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल की पूजा- अर्चना की। उन्होंने गर्भगृह में भगवान महाकाल का अभिषेक भी किया। धीरेंद्र शास्त्री ने पूजा अर्चना के बाद मीडिया से बातचीत भी की।

Advertisement

मंदिर की प्राचीन परंपराओं को लेकर कही ये बात
उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार और जिला प्रशासन से उनकी यह अपील है कि महाकालेश्वर मंदिर की प्राचीन परंपराएं बदस्तूर जारी रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ धर्म विरोधी लोग ऐसी धार्मिक परंपराओं को लेकर भी विरोध करते रहते हैं। उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा उठाए गए कदमों की काफी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि महाकालेश्वर मंदिर में अपार ऊर्जा का संचरण होता है। महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन व्यवस्था को लेकर भी पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने संतोष जताया।

उन्होंने कहा, महाकाल की प्राचीन परंपरा बरकरार रहनी चाहिए, यहां के पुजारियों की परंपरा बरकरार रहनी चाहिए, प्राचीन परंपरा अक्षुण्य रहनी चाहिए, इससे संस्कृति जीवंत रहेगी। कुछ धर्म विरोधी यहां पर भी टांग अड़ाना चाहते हैं।’

महाकालेश्वर मंदिर समिति ने किया अभिनंदन
आमतौर पर महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा राजनेताओं का स्वागत अभिनंदन किया जाता है, मगर मंदिर समिति ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का स्वागत भी किया। उन्हें भगवान महाकाल का प्रसाद भेंट किया गया। इस दौरान महाकालेश्वर मंदिर समिति के सहायक प्रशासन मूलचंद जूनवाल भी मौजूद थे।

Advertisements