अंडा, पनीर या चिकन… किसमें है सबसे ज्यादा प्रोटीन? जानें सही जवाब

प्रोटीन शरीर के लिए सबसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स में से एक है। यह मसल्स बनाने, हड्डियों को मजबूत रखने और इम्यूनिटी बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। प्रोटीन की जरूरत पूरी करने के लिए लोग अंडा, पनीर और चिकन का सेवन करते हैं। मगर अक्सर यह सवाल उठता है कि इन तीनों में से सबसे ज्यादा प्रोटीन किसमें मिलता है। आइए जानते हैं सही तुलना।

Advertisement1

सबसे पहले बात करते हैं अंडे की। एक मीडियम साइज के अंडे में लगभग 13 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। अंडे का सफेद हिस्सा प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है, जबकि जर्दी में हेल्दी फैट्स और विटामिन्स जैसे बी12, डी, ई और फॉस्फोरस पाए जाते हैं। यह हार्ट और ओवरऑल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है।

पनीर वेजिटेरियन लोगों के लिए प्रोटीन का सबसे अच्छा विकल्प है। 100 ग्राम पनीर में 20 से 25 ग्राम तक प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम और फॉस्फोरस भी भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट और लेक्टोज की मात्रा बहुत कम होती है, जिससे यह आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है। मसल्स बिल्डिंग के लिए पनीर एक बेहतरीन विकल्प है।

वहीं, चिकन को नॉनवेज प्रोटीन का राजा कहा जाता है। 100 ग्राम चिकन में करीब 21 से 30 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। प्रोटीन वैल्यू चिकन पकाने के तरीके पर भी निर्भर करती है। इसमें फैट की मात्रा कम होती है और यह विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। यही वजह है कि जिम जाने वाले लोग और फिटनेस फ्रीक अक्सर अपनी डाइट में चिकन को शामिल करते हैं।

अगर तुलना करें तो चिकन में सबसे ज्यादा प्रोटीन मिलता है, उसके बाद पनीर और फिर अंडा। 100 ग्राम चिकन में 21-30 ग्राम, पनीर में 20-25 ग्राम और अंडे में लगभग 13 ग्राम प्रोटीन मिलता है।

इसलिए, अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो प्रोटीन की जरूरत के लिए चिकन सबसे बेस्ट है। वहीं, वेजिटेरियन लोगों के लिए पनीर और अंडा शानदार विकल्प हो सकते हैं। अपनी डाइट और जरूरत के हिसाब से इन तीनों में से किसी को भी चुनकर प्रोटीन की कमी आसानी से पूरी की जा सकती है।

Advertisements
Advertisement