तरबूज की फसल नुकसान करने पर बुजुर्ग की हत्या, रायगढ़ में सब्बल से पीट-पीटकर मार डाला

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में तरबूज नुकसान होने की बात को लेकर युवक ने बुजुर्ग की सब्बल से मारकर हत्या कर दी। उसके सिर-पैर में गंभीर चोटें आई थी। अब पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, ग्राम बरखोलिया निवासी सहदेव मांझी (60) की पिछले करीब 14-15 साल से दिमागी हालत ठीक नहीं थी। जिससे वो इधर-उधर घूमते रहता था। सोमवार की रात करीब 9 बजे सहदेव बस्ती की तरफ आ रहा था। तभी उसे गांव के विजय मांझी (40) ने देख लिया।

सब्बल से की थी पिटाई

उसके बाड़ी में लगे तरबूज की फसल को नुकसान पहुंचाने की बात पर सहदेव से विवाद करने लगा। उसने अपने पास रखे लोहे के सब्बल से सहदेव की जमकर पिटाई शुरू कर दी। जिससे उसके सिर-पैर में गंभीर चोटें आई। फिर लहूलुहान हालत में सहदेव ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना को आसपास के लोगों ने जब देखा, तो मामले की सूचना उसके परिजनों को दी। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने लैलूंगा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। अब पुलिस ने आरोपी विजय मांझी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisements