Vayam Bharat

सुकमा: किस्टाराम के जंगल में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है। इस साल सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच लगातार मुठभेड़ होती रही है। चुनाव के बीच भी नक्सलियों ने मतदान में बाधा डालने की भरपूर कोशिश की थी। हालांकि, सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की हर कोशिश को नाकाम किया। इस साल 120 दिन के अंदर 81 नक्सलियों को मारकर सुरक्षा बलों ने लोगों के बीच उनका आतंक कम करने की कोशिश की है।

Advertisement

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किस्टाराम थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेसेलपाड़ और आस-पास के जंगलों में किस्टाराम एरिया कमेटी के माओवादिओं की उपस्थिति की सूचना मिलने पर डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड), बस्तर फाइटर और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कोबरा बटालियन के संयुक्त दल को गश्त पर रवाना किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि दल आज सुबह करीब सात बजे क्षेत्र में था तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर

जवाबी कार्रवाई में मारा गया नक्सली
दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि कुछ देर तक गोलीबारी करने के बाद नक्सली भाग गए। बाद में जब सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां एक नक्सली का शव और हथियार बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि मारे गए नक्सली की पहचान नहीं हो पाई है। क्षेत्र में खोज अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि इस घटना के साथ इस वर्ष अब तक बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में 81 नक्सली मारे गए हैं। क्षेत्र के कांकेर जिले में 16 अप्रैल को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए थे।

 

Advertisements