बीजापुर में मुठभेड़: जवानों ने एक नक्सली ढेर किया, बड़े कैडर घिरे, गोलीबारी जारी..

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में जवानों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को ढेर कर दिया है। जवानों ने 5 जुलाई की सुबह मारे गए नक्सली का शव और हथियार बरामद किया है। बताया जा रहा है कि 4 जुलाई की रात से रुक-रुककर मुठभेड़ चल रही है। मामला नेशनल पार्क एरिया का है।

Advertisement

बस्तर IG सुंदरराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ रात से ऑपरेशन जारी है। पुरुष नक्सली मारा गया है। जवानों की टीम अभी मौके पर मौजूद है। जवानों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी चल रही है। बताया जा रहा है कि इस इलाके में नक्सलियों के बड़े कैडर्स की मौजूदगी है।

Ads

बड़ी संख्या में नक्सलियों के मौजूदगी की मिली थी सूचना

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि नेशनल पार्क एरिया में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर जवानों को सर्च ऑपरेशन के लिए निकाला गया था। 4 जुलाई की शाम जब जवान उस इलाके में पहुंचे तो नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली मारा गया।

कांकेर में अबूझमाड़ से 2 नक्सली गिरफ्तार

कांकेर में BSF के जवानों ने अबूझमाड़ के मीनडी गांव से 2 नक्सलियों को हथियार और IED बनाने के समान के साथ पकड़ा है। इसमें एक महिला और एक पुरुष नक्सली शामिल हैं। बीएसएफ के 47 और 40 बटालियन ने गिरफ्तार किया है। नक्सलियों के पास से 4 भरमार बंदूक भी बरामद किया है।

 

Advertisements