सउदी से पत्नी की बनाई फर्जी प्रोफाइल:सोशल मीडिया पर बदनाम किया, आईटी एक्ट सहित मारपीट की धाराओं में केस दर्ज

इंदौर में एक मुस्लिम महिला ने अपने पति के खिलाफ आईटी एक्ट सहित धमकाने की धाराओं में केस दर्ज कराया है। आरोपी ने फर्जी आईडी से अश्लील प्रोफाइल बनाकर पत्नी को बदनाम किया। पुलिस अब मामले में जांच कर रही है।

Advertisement

चंदन नगर पुलिस के मुताबिक 25 साल की महिला की शिकायत पर उसके पति मोहम्मद आकिब अहमद निवासी इलाहबाद के खिलाफ आईटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। महिला ने बताया कि अगस्त 2024 में उसकी शादी हुई थी। वह पति के साथ इलाहबाद में थी। अक्टूबर 2024 में झगड़ा करने के बाद पति सउदी रियात में काम करने चले गए।

वर्तमान में वह यहीं रहते है। उन्हें कॉल किया तो कई बार अपशब्द कहे। कई दिन विवाद होने पर तलाक देने की बात कही। तलाक से इनकार करने पर पति ने धमकी दी कि जब भी भारत वापस आएगें तो जान से खत्म कर देगे। वह शंका करने के आदि हो गए। उन्होंने कुछ फोटो जो ठीक नही थे। उन्हें सोशल मीडिया में वायरल किए। इस बारे में बात की तो धमकाया। वह आईडी ब्लॉक कराई तो दूसरी बना ली। पति ने मानसिक रूप से काफी परेशान कर दिया। इससे परेशान होकर पति के खिलाफ शिकायत की है।

Advertisements