Vayam Bharat

8 साल से बेटी के साथ पिता कर रहा दुष्कर्म, मां ने बोला चुप रहो, दादा-दादी के साथ थाने पहुंची किशोरी

छत्तीसगढ़ में पिता के खिलाफ थाने में बेटे ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। किशोरी ने अपने दादा-दादी के‌ साथ थाने में पहुंच कर इस मामले में शिकायत की है। उसने यह कहा कि उसके पिता‌ उसके साथ पिछले 8 सालों से रेप कर रहे हैं। 16 साल की‌ किशोरी‌ ने इस बात जानकारी मां को भी दी‌ थी लेकिन मां ने चुप रहने की बात‌ कही।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक किशोरी ने इस साल नवमी की परीक्षा दी है।‌ उसका आरोप है कि उसके पिता उसके साथ पिछले 8 सालों से दुष्कर्म कर रहे हैं। किशोरी ने इस पूरे मामले की जानकारी पहले भी अपनी मां को दी थी। लेकिन मां ने कभी इसका विरोध नहीं किया। किशोरी ने बताया कि पहली बार यह घटना करीब 8 साल पहले हुई थी, तब वह करीब 8 साल की थी।

घटना के बाद से ही वह बेहद डरी हुई थी। उसने डरते हुए पूरी घटना की जानकारी अपनी मां को बताई, लेकिन मां ने उस पर कोई ध्यान नहीं दिया। मां ने कभी पिता को इस बात से नहीं रोका और ना ही कभी कुछ बोला। यही वजह थी कि पिता निडर होकर मां के सामने ही मेरे साथ रेप किया करते थे। इसके साथ ही किशोरी ने यह भी बताया कि बीते 27 मई को जब उसके पिता ने एक बार फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की तो उसने इस बात का विरोध किया तो पिता ने उसे डंडे से खूब पीटा।

जब पिता के द्वारा किशोरी की डंडे से पिटाई की गई तो इसके बाद किशोरी ने इस बात की जानकारी और सारा घटनाक्रम अपने दादा-दादी और चाचा को बताया। इसके बाद दादा-दादी किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और उन्होंने दुष्कर्मी बेटे के खिलाफ शिकायत की।

वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने किशोरी की मां के खिलाफ भी अपराध दर्ज कर लिया है। इस पूरे मामले की जानकारी को लेकर एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिले। इसके लिए कार्यवाही जल्दी पूरा करने की अदालत से अनुरोध करेंगे, कि इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में लेकर सुनवाई की जाए।

Advertisements