महिला स्वास्थ्य अधिकारी ने दे दी जान:अफसरों से तंग आकर खुदकुशी करने का मामला, कलेक्टर ने जांच टीम बनाई

खैरागढ़ जिले में एक महिला स्वास्थ्य अधिकारी के खुदकुशी का मामला सामने आया है। परिजनों ने विभाग के अफसरों द्वारा महिला स्वास्थ्य अधिकारी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस मामले में कलेक्टर ने जांच टीम बनाई है।

Advertisement

खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उप स्वास्थ्य केंद्र जंगलपुर की महिला स्वास्थ्य अधिकारी आरती यादव ने आत्महत्या की है। मामले में विभागीय अधिकारियों की एक टीम को जांच का जिम्मा दिया गया है। इस जांच टीम के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ठाकुर को बनाया गया है जो कि अपर कलेक्टर हैं।

जांच समिति एक सप्ताह में सौपेगी रिपोर्ट

इसमें रेणुका रात्रे डिप्टी कलेक्टर, अविनाश कुमार ठाकुर अनुविभागीय अधिकारी, बिलकिस खान उप निरीक्षक थाना खैरागढ़, विवेक बिसेन खंड चिकित्सा अधिकारी खैरागढ़ को शामिल किया गया है। यह जांच समिति एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट कलेक्टर को भेजेगी।

संविदा पद पर कार्यरत महिला स्वास्थ्य अधिकारी आरती यादव फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आरती यादव का परिवार पहले से ही गहरे दुख से गुजर रहा था। एक महीने पहले उनके पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिससे वे मानसिक रूप से बहुत परेशान थीं। आरती ने विभाग से छुट्टी की मांग की थी मगर उन्हें छुट्‌टी नहीं दी गई।

Advertisements