दहेज प्रताड़ना में पति सहित 4 पर FIR:नवविवाहिता बोली- डेढ़ लाख की डिमांड पर होती थी मारपीट; दो साल पहले हुई शादी

सिविल लाइन थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के मामले में एक नवविवाहिता की शिकायत पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि उससे डेढ़ लाख रुपए दहेज की मांग की जा रही थी। पीड़िता भारती वंशकार की उम्र 19 साल है। उसकी शादी साल 2024 में सेवढ़ा चुंगी निवासी शिवम वंशकार के साथ हुई थी।

Advertisement

भारती ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। उसके माता-पिता ने शादी में अपनी क्षमता से अधिक दहेज दिया था, फिर भी ससुराल पक्ष ने डेढ़ लाख रुपए की अतिरिक्त मांग शुरू कर दी।

Ads

डिमांड पूरी नहीं होने पर पति शिवम वंशकार ने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि ससुराल के अन्य सदस्य- नरेश वंशकार, हेमा वंशकार (सास) और भूरा वंशकार भी प्रताड़ना में साथ देने लगे।

पंचायतें भी हुईं, हल नहीं निकला

पीड़िता ने बताया कि मामला कई बार पंचायत में भी गया, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया। प्रताड़ना लगातार जारी रही।

चार लोगों पर केस दर्ज, जांच शुरू

शिकायत के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी सुनील बानोलिया ने कहा, “आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।”

Advertisements