अंबिकापुर। सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखण्ड के कुदरगढ़ देवी धाम से पहले बाजार में आग लग गई। आग से आठ दुकानें जलकर खाक हो गई हैं। दो सिलिंडर भी ब्लास्ट हुए हैं। एक मोपेड भी जल गई है। देर रात लगी आग से व्यवसायियों को लाखों का नुकसान हुआ है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
सरगुजांचल की आराध्य मां कुदरगढ़ी देवी धाम पहाड़ के ऊपर है। उसके नीचे समतल जगह पर दुकानें लगाई जाती है। इन दुकानों में तिरपाल,प्लास्टिक आदि का भी उपयोग किया जाता है। अस्थाई रूप से बिजली व्यवस्था के लिए दुकानदारों ने यहां तार भी खींचा है। शनिवार देर रात यहां पूजा सामग्रियों की दुकान में आग लग गई। गर्मी के कारण आग तेजी से फैली। अगल-बगल की दुकानों को भी आग ने चपेट में ले लिया। यहां एक होटल में भी आग लग गई।
World War 3 will be for language, not land! pic.twitter.com/0LYWoI3K0r
— India 2047 (@India2047in) July 4, 2025