Left Banner
Right Banner

लखनऊ जेल में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर हमला, सिर में लगे 10 टांके

लखनऊ जेल में बंद समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक गायत्री प्रसाद प्रजापति पर जानलेवा हमला हुआ। जानकारी के मुताबिक, जेल में ही बंद एक कैदी ने उन पर कैंची से वार कर दिया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और 10 से ज्यादा टांके लगाने पड़े। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हमले के बाद समाजवादी पार्टी ने जेल में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने इसे चिंताजनक बताते हुए जेल प्रशासन से समुचित इलाज की मांग की। वहीं जेल प्रशासन ने घटना के बाद सुरक्षा बढ़ा दी है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी कैदी से पूछताछ कर रही है कि हमला किसके इशारे पर किया गया। डीजी जेल के अनुसार, अस्पताल में सफाई ड्यूटी पर लगे एक बंदी से कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की हुई और उसी दौरान हमला हुआ।

गौरतलब है कि गायत्री प्रजापति 2017 से जेल में बंद हैं। नवंबर 2021 में उन्हें गैंगरेप के मामले में दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। उनकी पत्नी महराजी देवी वर्तमान में अमेठी से विधायक हैं।

Advertisements
Advertisement