Left Banner
Right Banner

“पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन, देश में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक “

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया. वह लंबे समय से अस्वस्थ थे और आज उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिसके बाद उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया था. डॉ. मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे. 1991 में वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने भारत में आर्थिक उदारीकरण की नींव रखी, जिससे देश की अर्थव्यवस्था वैश्विक स्तर पर मजबूत हुई.

शनिवार को होगा मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को होगा, जिसके लिए शुक्रवार को आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार देर रात कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार परसों होगा. हम आधिकारिक तौर पर घोषणा करेंगे. उन्होंने मनमोहन सिंह के निधन को देश के लिए दुखद क्षति बताते हुए कहा कि मनमोहन सिंह कांग्रेस और देश के असली प्रतीक थे.

डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पहुंचे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी

दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा नेता राहुल गांधी पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पहुंचे

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर एम्स से उनके आवास ले जाया गया

दिल्ली: पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर एम्स से उनके आवास ले जाया गया. पूर्व पीएम का 92 साल की उम्र में निधन हो गया. भारत सरकार ने कल होने वाले सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है. डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.

Advertisements
Advertisement