BREAKING NEWS: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने जताया दुःख

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज 92 बर्ष निधन हो गया है। उन्होंने आज दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली।

उनके निधन पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने अपनी एक्स पोस्ट के जरिए पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा है कि, देश आपका आभारी रहेगा सर। इतिहास आपके योगदान से सदैव परिपूर्ण रहेगा। एक महान राष्ट्रकर्मी आज जीवन के अंतिम सफर पर हम सबसे विदा हो गए हैं। उनके व्यक्तित्व, योगदान और देशसेवा के लिए शब्द कम हैं। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी का निधन बड़ी क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें. ॐ शांति:।

 

Advertisements
Advertisement