अंबिकापुर के युवक को ऑनलाइन बैंकिंग एप को अपडेट करने का झांसा देकर उससे 6 लाख रुपए से अधिक की राशि की ठगी कर ली गई। फोन करने वाले ने स्वयं को बैंक का अधिकारी बताया। ऑनलाइन फ्राड के दौरान युवक से कोई ओटीपी भी नहीं मांगा गया। मामले की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, नमनाकला निवासी विनोद कुमार सिंह, सोसाइटी का संचालन करते हैं और बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नमनाकला शाखा में उनका बैंक खाता है। 23 अप्रैल की दोपहर करीब 3 बजे उनके फोन पर एक मैसेज आया, जिसमें बैंक ऑफ महाराष्ट्र के ऑनलाइन एप को अपडेट करने के लिए कहा गया।
World War 3 will be for language, not land! pic.twitter.com/0LYWoI3K0r
— India 2047 (@India2047in) July 4, 2025
बिना ओटीपी दिए बैंक खाते से कटे पैसे
विनोद कुमार सिंह ने ऑनलाइन बैंकिंग एप को अपडेट करने के कथित लिंक पर क्लीक किया तो उसमें रजिस्टर करने के लिए कहा गया। लिंक पर रजिस्टर करने के बाद उनके फोन पर ओटीपी आने लगे। विनोद सिंह ने किसी को ओटीपी नहीं दिया। उन्हें एक घंटे इंतजार करने के लिए कहा गया। शाम करीब 5 बजे से 5.30 बजे के बीच विनोद कुमार सिंह के खाते से 6 लाख 14 हजार रुपए कट गए।
थाने में शिकायत, FIR दर्ज
विनोद कुमार सिंह ने 24 अप्रैल को बैंक पहुंचकर अपने खाते से आहरित रकम की जानकारी ली। बैंक से बताया गया कि बैंक एप अपडेट करने का कोई लिंक नहीं भेजती है। वे साइबर फ्राड का शिकार हुए हैं। उनके मोबाइल को हैक कर यह रकम आहरित की गई है।
विनोद कुमार सिंह ने कोतवाली थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने 66 डी और धारा 318 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। पूर्व में भी मोबाइल हैक कर ऑनलाइन फ्राड के मामले सामने आ चुके हैं।