Left Banner
Right Banner

भोपाल, इंदौर लेकर जबलपुर तक, प्रदेश के इन हिस्सों में होगी आज बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

 प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदल गया है। मानसून विदाई की ओर है, लेकिन जाते-जाते बादल अब भी बरस रहे हैं। सोमवार को दतिया में तीन मिमी बारिश दर्ज की गई, जो प्रदेश में सर्वाधिक रही। इसके अलावा टीकमगढ़, शिवपुर कला और सतना में भी हल्की बूंदाबांदी हुई।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्वी बिहार में बने चक्रवाती घेरे का असर मध्यप्रदेश पर पड़ रहा है, जिसकी वजह से हल्की से मध्यम बारिश देखी जा रही है। वहीं, अरब सागर से आ रही नम हवाओं ने तापमान में मामूली बढ़ोतरी की है और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वर्षा हुई।

हालांकि, इस बारिश से प्रदेश के तापमान में कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार से वर्षा की गतिविधियां घटने लगेंगी और बुधवार से अधिकांश जिलों में मौसम साफ हो जाएगा। अनुमान है कि 10 अक्टूबर से मानसून की विदाई शुरू हो सकती है।

फिलहाल, अगले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

यहां इतना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

भोपाल — अधिकतम 31.0, न्यूनतम 24.6

इंदौर — अधिकतम 29.4, न्यूनतम 21.2

ग्वालियर — अधिकतम 31.1, न्यूनतम 24.1

जबलपुर — अधिकतम 31.4, न्यूनतम 22.8

Advertisements
Advertisement