राज्यपाल का सूरजपुर दौरा : प्रशासनिक अफसरों के साथ की समीक्षा बैठक, पीपल का पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश 

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर सूरजपुर जिले पहुंचे। जहां पर उन्होंने जिला कलेक्टोरेट में जिला प्रशासन के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान राज्यपाल ने जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही उनके सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

राज्यपाल रमेन डेका ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत अपनी मां के नाम से पीपल का पौधा लगाया। साथ ही लोगों से भी पौधा लगाने की अपील की। वहीं जिले में संचालित ‘अमृत सरोवर’ योजना की जानकारी लेते हुए सरोवरों के आसपास पेड़ लगाने समेत पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रभावी कार्य करने पर बल दिया।

योजनाओं में प्रगति की समीक्षा

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा- पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही राज्यपाल ने टीबी उन्मूलन सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त राज्यपाल ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा की।

ब्लॉकों का भी करूंगा दौरा – राज्यपाल

प्रेस से बात करते हुए कहा- जिले में बहुत अच्छे काम चल रहे हैं, कुछ कामों में सुधार की जरूरत है जिसके लिए निर्देश दे दिया गया है। छत्तीसगढ़ को विकास के राह में कैसे आगे बढ़े उसके लिए काम करने की जरूरत है।जिले के बाद में ब्लॉकों का भी दौरा करूंगा।

Advertisements
Advertisement