Left Banner
Right Banner

आधा भोपाल मेरे नाम से डरता है…’, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के बेटे का विवादित वीडियो वायरल, FIR दर्ज

नरसिंहपुर। जिले में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति के बेटे नीर प्रजापति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नीर खुलेआम दावा कर रहे हैं कि आधा भोपाल मेरे नाम से डरता है और वह गली-गली जाकर अकेले लोगों को मारते हैं। इस विवादित बयान के साथ ही वीडियो में नगर के दो युवकों की सामूहिक पिटाई भी दिखाई दे रही है, जिससे पुलिस प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

होटल विवाद बना पिटाई का कारण

पीड़ित दोनों युवक नगर में गौ सेवा, भारतीय जनता युवा मोर्चा और धार्मिक आयोजनों में सक्रिय हैं। जानकारी के अनुसार इन युवकों का होटल में नीर प्रजापति के चचेरे भाई अमित प्रजापति उर्फ अम्मू के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद को निपटाने के बहाने नीर और उनके परिजनों ने दोनों युवकों को अपने घर बुलाया।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

घर पहुंचने पर युवकों की बेरहमी से पिटाई की गई और उनके अपमानजनक वीडियो भी बनाए गए। यह वीडियो वायरल होने के बाद, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Advertisements
Advertisement