Vayam Bharat

सूरजपुर: बेटियों को घूरता था.. गुस्से में मां ने कर दी 35 साल के शख्स की हत्या, पेड़ से लटकाई लाश

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ में एक महिला ने अपने भाई और दो नाबालिग बेटियों के साथ मिलकर एक 35 साल के शख्स की हत्या कर दी। मर्डर के बाद उसने उसकी लाश एक पेड़ से लटका दी, जिससे सभी को यह आत्महत्या लग सके। दरअसल, महिला का आरोप है कि शख्स उनकी बेटियों के साथ हमेशा छेड़छाड़ करता और उन्हें घूरता था। सूरजपुर पुलिस ने महिला, उसके भाई और बेटियों को अरेस्ट कर लिया है।

Advertisement

बेटियों को हमेशा घूरता था

जानकारी के अनुसार महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि शख्स हमेशा उनकी बेटियों को परेशान करता था। एक बेटी की उम्र 14 तो दूसरी की 16 साल है। वह 1 मई की रात एक बेटी को जबरदस्ती अपने घर ले जा रहा था। बेटी को उसके चंगुल से बचाने के लिए पूरे परिवार ने मिलकर शख्स की हत्या कर दी। मृतक की पहचान संजय के रूप में हुई है।

पेड़ पर लटका दी लाश

प्रतापपुर इलाके में पेड़ से लटकी लाश देखकर सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिपोर्ट में पता चला कि शख्स की मौत गला घोंटने और मारपीट के चलते हुई है। मर्डर का केस दर्ज कर महिला और उसके भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

भाई ने भी हत्या में दिया साथ

महिला ने मर्डर करने की बाद स्वीकार ली है। उसने बताया कि उसने अपने भाई और दो नाबालिग बेटियों के साथ मिलकर संजय की हत्या कर दी। संजय उनके घर के पास ही पिछले पांच सालों से रह रहा था। वह मजदूरी का काम करता था और हमेशा नशे में धुत रहता था। जानकारी के मुताबिक, संजय और आरोपी परिवार के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। यह भी आरोप लगाया गया है कि वह नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़छाड़ भी करता था।

1 मई की रात जब पूरा परिवार सोया था तब अचानक एक लड़की के चिल्लाने की आवाज आने लगी। जब महिला वहां पहुंची तब देखी कि संजय उसकी बेटी को जबरन घसीट कर अपने घर ले जा रहा है। इसपर महिला ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। गला घोंटकर उसे मार डाला। इसके बाद उसकी लाश को पेड़ से लटका दी, जिससे सभी को यह मर्डर नहीं आत्महत्या लगे।

Advertisements