स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बोले- जल्द खत्म होगी NHM कर्मचारियों की हड़ताल

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय में एनएचएम के हड़ताली कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और उनकी मांगों पर चर्चा की।

Advertisement1

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अगले एक-दो दिनों में एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो जाएगी। इस संबंध में सचिव स्तर की बैठक बुलाई गई है। एनएचएम के पदाधिकारियों से भी मुलाकात होनी है।

मंत्री जायसवाल ने हड़ताली कर्मचारियों के साथ उनकी पांच प्रमुख मांगों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने इन मांगों को पूरा करने के संबंध में आश्वासन दिया। मंत्री को उम्मीद है कि कर्मचारी जल्द ही अपनी हड़ताल समाप्त कर देंगे।

 

Advertisements
Advertisement