सुल्तानपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ यहां मानहानि के एक मामले की सुनवाई अब 2 मई को होगी।
राहुल गांधी इस मामले में फिलहाल जमानत पर हैं। एमपी एमएलए अदालत के जज के तबादले के कारण सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब सुनवाई के लिए 2 मई की तारीख तय की गई है।
World War 3 will be for language, not land! pic.twitter.com/0LYWoI3K0r
— India 2047 (@India2047in) July 4, 2025
उल्लेखनीय है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने एक प्रेस वार्ता में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ कथित रूप से कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
सुल्तानपुर के भाजपा नेता विजय मिश्रा ने यहां एमपी एमएलए अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी। अदालत ने पिछले साल नवंबर में राहुल गांधी को समन जारी किया था। बाद में इस साल 20 फरवरी को राहुल गांधी अदालत के समक्ष उपस्थित हुए और उन्हें जमानत मिल गई।