चार महीने तक देश को झमाझम बारिश से राहत देने वाला मानसून(Monsoon) आधिकारिक रूप से विदा हो गया है। मौसम विभाग((IMD Alert) ने इसकी घोषणा कर दी। हालांकि, अलविदा होते-होते भी मानसून ने कई हिस्सों में जोरदार बारिश(Rain forecast) की और लोगों को उमस और गर्मी से राहत दी। चलिए, जानते हैं कि आज किन हिस्सों((Aaj Ka Mausam) में भारी बारिश होगी।
अगले 24 घंटे के दौरान((Weather Update Today)
अंडमान-निकोबार में मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है। उत्तराखंड, पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक और कोंकण-गोवा में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, मराठवाड़ा, केरल और लक्षद्वीप में भी हल्की बारिश का अनुमान है। दिल्ली-एनसीआर(Delhi NCR rain) में मानसून विदाई से पहले एक आखिरी फुहार पड़ सकती है।