सूरजपुर: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतापपुर में पहली बार ऐतिहासिक और भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें 5 हजार से अधिक लोगों ने भाग लेकर नगर को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया. माँ समलेश्वरी मंदिर प्रांगण से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होती हुई यह यात्रा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के जय स्तंभ पर सम्पन्न हुई, जहाँ वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई. नगर के कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत हुआ.
विधायक शकुंतला सिंह पोर्टे ने तिरंगे को राष्ट्र की अस्मिता बताते हुए युवाओं से शिक्षा, सेवा और ईमानदारी के मार्ग पर चलने का आह्वान किया. मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने इसे प्रतापपुर की एकता और देशभक्ति का प्रतीक बताया, जबकि भाजपा नेता लाल संतोष सिंह ने युवाओं से स्वच्छता, शिक्षा और सेवाभाव में अग्रसर रहने की अपील की. भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी ने बच्चों और एनसीसी कैडेट्स के अनुशासन की सराहना की.
स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तिरंगा साड़ी में, एनसीसी कैडेट्स व स्काउट-गाइड की अनुशासित परेड, कस्तूरबा गांधी विद्यालय की झाँकियाँ, शैला नृत्य समूह के लोकनृत्य और स्वास्थ्य विभाग का जागरूकता प्रदर्शन इन सबने यात्रा को यादगार बना दिया. अंत में सभी ने वीर शहीदों को नमन किया और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया.
इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक शकुंतला सिंह पोर्टे, विशिष्ट उपस्थिति भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लाल संतोष सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष मानती सिंह, उपाध्यक्ष अजित शरण सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अक्षय तिवारी, वरिष्ठ नेता प्रेमपाल अग्रवाल, अम्बिका जायसवाल, गुलाब मोहन तिवारी, एसडीएम ललिता भगत, सीईओ जनपद पंचायत डॉ. नृपेंद्र सिंह, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुन्नूलाल धुर्वे, तहसीलदार चंद्रशिला जायसवाल, थाना प्रभारी अमित कौशिक, खाद्य निरीक्षक शशि जायसवाल, जनपद अध्यक्ष सुखमनिया आयाम, मंडल महामंत्री अवधेश पांडे, लक्ष्मी गुप्ता, धउलाराम प्रफुल्ल गुप्ता, अजय जायसवाल, विक्रम नामदेव, विकास तिवारी, कृष्ण प्रसाद सोनी, नंदा यादव, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारी, पंचायत के सरपंच, जनपद सदस्य, सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएँ तथा बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे.