Vayam Bharat

कांकेर में बोले गृह मंत्री शाह, देश के मठ, मंदिर, और सबकी सम्पत्ति पर कांग्रेस की नजर, नक्सलवाद पर भूपेश सरकार को घेरा

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया इस दौरान गृह मंत्री ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में 5 साल तक भूपेश बघेल की सरकार थी, नक्सलवादियों पर कोई कार्रवाई नहीं होती थी।

Advertisement

गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में सबकी संपत्ति का सर्वे कराने को कहा है। देशभर के मठ, मंदिर और सबकी संपत्ति पर कांग्रेस की नजर है। ये पैसा कहां जाने वाला है? इसके लिए मनमोहन सिंह का वो बयान याद करो, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘देश के संसाधनों पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है, आदिवासी, दलित का नहीं…’

मोदी जी ने बीते 10 वर्षों में बहुत बड़ा परिवर्तन किया। मोदी जी ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिनके पास 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड भी है और आने वाले 25 वर्षों का एजेंडा भी है। कांग्रेस की 4 पीढ़ियों ने देश में शासन किया, लेकिन कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के गरीबों के लिए क्या किया?

इस देश से नरेन्द्र मोदी जी ने आतंकवाद को समाप्त किया और नक्सलवाद समाप्ति की कगार पर है। छत्तीसगढ़ में 5 साल तक भूपेश बघेल की सरकार थी, नक्सलवादियों पर कोई कार्रवाई नहीं होती थी।

आपने हम पर कृपा की और विष्णुदेव जी को मुख्यमंत्री बनाया और 4 महीने में ही 90 से ज्यादा नक्सलवादियों को समाप्त किया गया, 123 लोग गिरफ्तार हुए, 250 लोगों ने सरेंडर किया।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी कहते हैं कि छत्तीसगढ़ का जम्मू-कश्मीर से क्या लेना देना है। खड़गे जी, आपकी और राहुल बाबा की चाहे जो सोच हो, लेकिन कश्मीर के लिए छत्तीसगढ़ का बच्चा-बच्चा अपनी जान देने के लिए तैयार है।

 

मोदी जी ने बीते 10 वर्षों में बहुत बड़ा परिवर्तन किया। मोदी जी ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिनके पास 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड भी है और आने वाले 25 वर्षों का एजेंडा भी है। कांग्रेस की 4 पीढ़ियों ने देश में शासन किया, लेकिन कांग्रेन ने छत्तीसगढ़ के लिए क्या किया?

Advertisements